सीमा सुरक्षा पर बोले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तिब्बत हमारे कलेजे का टुकड़ा है। वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज सेना के छोटे लेकर बड़े अधिकारी तक देश पर जान देने का जज्बा रखते हैं। कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि हमारी सेना चीन सीमा पर जहां खड़ी हैं। हम एक कदम उस तरफ हैं, इस तरफ नहीं। चीन सीमा को लेकर जो भी भ्रम फैलाएं जा रहे हैं, वह एकदम गलत हैं। उत्तर प्रदेश में जगह-जगह रामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि मैं खुद नियमित रामचरित मानस और रामायण का नियमित पाठ करता हूं और भगवान का राम का अनन्य भक्त हूं। इसके पहले डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद अपने हम उम्र दोस्तों व परिचितों से मुलाकात कर वे भावुक हो गए।
भदोही में अरुणाचल प्रदेश व मेघालय के राज्यपाल बीडी शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला