फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अस्पताल में आग बुझाने का हुआ इंतजाम, बजेगा अलार्म भी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में धुआं उठते ही अलार्म बजेगा और आग बुझा ली जाएगी। भदोही के एमबीएस अस्पताल के बाद अब जिला चिकित्सालय में फायर हाइड्रेंट सिस्टम लगाने का काम शुरू हो चुका है। पूरे परिसर में अग्निशमन के उपकरण लगाए जा रहे हैं। पाइप लाइन में सेंसर लगा गया है। धुआं उठने ही अलार्म बजने लगेगा। जिससे कर्मचारी अलर्ट हो जाएगे और आग को तत्काल बुझाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के वार्डों में आग से बचाव को पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम के प्रत्येक वार्डों सहित राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र में पाइप लाइन बिछ़ाई जा रही है। अस्पताल के मेनगेट के पास टैंक बनाया जाएगा। उसमें एक लाख लीटर पानी हमेशा रहेगा। इसी के बगल में एक पंप हाउस बनाया जाएगा। निगरानी के लिए एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ 21 लाख रुपये की स्वीकृत शासन स्तर से हुआ है। कार्यदायी संस्था को सीधे शासन स्तर से टेंडर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें