फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में मनमानी, कॉर्डधारक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्न मोहत्सव के चौथे दिन बुधवार को भी कई परिवारों तक नि:शुल्क योजना का लाभ नहीं मिल सका है। राशन का उठान करने वाले कुछ कोटेदार खाद्य सामान चना, नमक, दाल के पैकेटों से छेड़छाड़ कर कॉर्डधारकों को आधा सामान देकर सरकार की उपलब्धियों पर बट्टा लगाने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को औराई ब्लाक के चंद्रपुरा गांव में एक किलोग्राम चना के स्थान पर मात्र 650 ग्राम मिलने का वीडियो वायरल होने का मामला सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन

कॉर्डधारक राजेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, सुनीता आदि का कहना है कि खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से प्रथम दिन कुछ सामानों को उपलब्ध कराकर वितरण का दावा किया गया था। इसके बावजूद कोटेदारों की मनमानी नहीं रुक पा रही है। अभी तक ब्लॉक डीघ, औराई, भदोही, सुरियावां और अभोली के लगभग 30 हजार परिवार ऐसे हैं, जिन्हें कुछ भी मिल पाना संभव नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन दुकानों पर 10 से 20 की संख्या में पहुंचने वालों को आधा-अधूरा सामान देकर खानापूर्ति की जा रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन कुछ कोटेदारों के दबाव में अधिकारी कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। आपूर्ति निरीक्षक औराई अनिल कुमार का कहना है कि कुछ कोटेदारों की मनमानी की शिकायत मिली है। जांच कर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
उधर, डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने डीघ ब्लॉक के दरवांसी गांव में कार्यरत कोटे की दुकान का लाइसेंस अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया है। प्रभारी डीएसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चार दिन पूर्व ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर डीएम से कार्रवाई की मांग की गई थी। आरोपों की जांच में अनियमितता मिलने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दुकान को मैलौना से अटैच किया गया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक गोदाम जंगीगंज-सूफीनगर से राशन आदि का उठान कराकर गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें