फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप

Tue, 19 Sep 2023 04:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही के डुडवा कुकरौठी निवासी दुर्गाशंकर यादव पुत्र कमला शंकर यादव ने एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर से शिकायत की थी कि एक महीने से वह जमीन के इंतखाब के लिए लेखपाल के पास चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए लेखपाल ने 10 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने लेखपाल को पकड़ने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
एक्शन मोड में एंटी करप्शन टीम: भदोही में तैनात लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को दोपहर भदोही तहसील में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल को पुलिस औराई थाने ले गई। वहां मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गंजारी क्रिकेट स्टेडियम: शिलान्यास समारोह में सचिन तेंदुलकर व सुनील गावस्कर समेत ये दिग्गज होंगे शामिल, पढ़ें
विज्ञापन

भदोही के डुडवा कुकरौठी निवासी दुर्गाशंकर यादव पुत्र कमला शंकर यादव ने एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर से शिकायत की थी कि एक महीने से वह जमीन के इंतखाब के लिए लेखपाल के पास चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए लेखपाल ने 10 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद एंटी करप्शन यूनिट ने लेखपाल को पकड़ने की रणनीति बनाई। एंटी करप्शन मिर्जापुर इकाई ने मंगलवार को भदोही तहसील पास रिंग मार्केट के समीप लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लेखपाल को औराई थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार लेखपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसको लेकर औराई तहसील में गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस अभी मामले में कुछ कहने से बच रही है। एंटी करप्शन टीम मिर्जापुर प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद भदोही तहसील के समीप रिंग मार्केट से आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें