फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई से अंजनी और ज्ञानपुर से डॉ. विनोद सपा के प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले की भदोही सीट से पहले ही सपा ने जाहिदद बेग को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मंगलवार की देर शाम औराई (सुरक्षित) सीट से अंजनी सरोज और ज्ञानपुर सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

औराई सीट से सपा की प्रत्याशी घोषित हुईं अंजनी सरोज औराई विधानसभा क्षेत्र में ही औरंगाबाद की निवासी हैं। इनके परिवार से अर्चना सरोज विधायक थीं। इसके साथ ही इनकी देवरानी श्यामला सरोज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। लंबे समय से इनका परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है। इनका परिवार मूल रूप से मोलनापुर जंघई जिला जौनपुर का है। अंजनी पिछले वर्ष ही बसपा से समाजवादी पार्टी में आईं थीं। इसी तरह ज्ञानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित डॉ. विनोद कुमार बिंद चंदौली जिले के धानापुर के रहने वाले हैं। वह पेशे से चिकित्सक हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में इनका अस्पताल भी संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें