फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने चालक को पीटकर मार डाला, परिजनों में उबाल

Fri, 04 Feb 2022 12:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के धनीपुर-जंगीगंज निवासी  मुंशी (25)  किसी दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था। गुरुवार शाम उसके ट्रैक्टर से साइकिल सवार को टक्कर लग गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने उसे इतना पीटा कि चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
शव के साथ प्रदर्शन करते चालक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के भदोही जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली  ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे नाराज लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मार-पीट कर मरणासन्न कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा। मौके पर जुटे परिजन उसे जब तक अस्पताल ले जाते तब तक चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार सुबह शव के साथ बेरवा-कोइरौना मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि धनीपुर-जंगीगंज निवासी  मुंशी (25) किसी दूसरे का ट्रैक्टर चलाकर जीविकोपार्जन करता था।

गुरुवार शाम लगभग सात बजे वह ट्रैक्टर को कोइरौना की ओर लेकर आ रहा था। मार्ग पर बने एक ब्रेकर के पास किसी साइकिल सवार को ट्रैक्टर से धक्का लग गया। इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोककर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से चालक गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग किनारे पड़ा रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से तीन घायल, लोगों ने चालक को पीटा

चौरी थाना क्षेत्र के रोहटा गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसकी चपेट में आए तीन लोग घायल हो गए। नाराज लोगों ने पकड़कर कार के चालक को पीट दिया। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें