भदोही। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक की ओर से मंगलवार को नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसानों, मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया।
अंत में सीएमएस डॉ. आरआर मौर्य को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अस्पताल में गरीबों से पैसा लिया जाता है।
आरोप लगाया कि 7 व 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में प्रसव से पहले रुपये की मांग की गई थे। सरकार पौष्टिक भोजन देती है, लेकिन अस्पतालों में खिचड़ी परोसी जाती है। कहा कि अस्पतालों के अंदर से मेडिकल स्टोर के लोगों का प्रवेश रोका जाए।
बाहर से दवा लिखने पर सख्त कार्रवाई की मांग की। दो घंटे प्रदर्शन के बाद सीएमएस डॉ. आरआर मौर्य ने उनका ज्ञापन स्वीकार किया।
प्रदर्शन में रामजीत, उमाशंकर यादव, रामगेना, राजीव, कुमारी देवी, तारा देवी, रमाशंकर, केशव प्रसाद, अनिता देवी, सुभावती देवी, चंद्रिका देवी, अहमद अली, हीरालाल यादव आदि शामिल थे।