फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी में एक लाख का कबाड़ जलकर राख

Tue, 26 May 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आग रात में एक बार बुझाने के बाद भोर होते होते दोबारा लग गई और दोनों बार दमकल को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

कबाड़ विक्रेता मो. सुल्तान का कहना है उसके गोदाम में बिजली की व्यवस्था नहीं है ऐसे में शार्ट सर्किट का सवाल ही नहीं उठता।
उसने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया। घोसिया के मिश्रानी निवासी मो. सुल्तान की भदोही में किराए का गोदाम लेकर उसमे जगह जगह से जुटाए गए कबाड़ के समान इकट्ठा करता है जिन्हें बेच कर वह अपना घर चलाता है। रविवार की शाम वह गोदाम बंद कर घर चला गया था। इसके बाद रात लगभग 11 बजे उसे फोन आया कि उसके गोदाम में आग लग गई है तो वह घोसिया से अपने लड़के को लेकर गोदाम आया।


  स्थानीय लोगों और दमकल के सहयोग से किसी तरह आग बुझाया और गोदाम के पास ही रिहायशी मकान में सो रहा था कि अचानक पुन: आग लगने की खबर पर वह गोदाम पहुंचा और दमकल को बुलवा कर किसी तरह आग को बुझाया। हालांकि तब तक गोदाम में उसका सबकुछ जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुल्तान ने बताया काती, सफेद बुजबुन, प्लास्टिक जार, पुरानी किताबें आदि सब जल कर राख हो गई जिसकी कीमत लगभग दो लाख रही होगी। आग कैसे लगी के सवाल पर उसके कहा  कि            गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं है।  इसलिए यह घटना शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। उसके यह भी कहा कि किसी को देखा नहीं है, इसलिए किसी का नाम नहीं ले सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें