फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद आज स्कूलों में दिखेगी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही मेें कोरोना महामारी के कारण तकरीबन चार माह तक बंद रहे पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में फिर से रौनक लौटेगी। कक्षा छठीं से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। जिन स्कूलों में 300 से अधिक बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं वहां दो शिफ्ट में पढ़ाई होगी। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार कक्षाओं को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 942 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में 1.47 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें कक्षा छह से आठवीं में पढ़ने वाले करीब 48 हजार बच्चे हैं। वैश्विक महामारी के कारण वर्ष 2020 में करीब 11 माह तक पढ़ाई प्रभावित रही। दूसरी लहर में आधे मार्च से जून तक स्कूल बंद रहे। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद एक जुलाई में स्कूल खुल गए, हालांकि बच्चों के आने पर रोक लगी रही। अब 24 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हो जाएगा।
स्कूलों के शिक्षक और हेडमास्टर आदि ने सभी कमरों की साफ-सफाई आदि भी करा दिया है। करीब एक सप्ताह बाद एक सितंबर से पहली से पाचवीं कक्षा में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू रूप से कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिन स्कूलों में 300 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं वहां दो चरण में पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें