फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निकाला मौन जुलूस,प्रदर्शन 

Sun, 20 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
जुलूस निकालते अधिवक्ता
विज्ञापन
प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा थम नहीं रहा है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी को कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को सुबह 10 बजे अधिवक्ताओं ने बार हाल में बैठक की। उसके बाद न्यायालय परिसर में चक्रमण करने के बाद मौन जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करने के बाद न्यायालय गेट के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।  डिबाए अध्यक्ष हरिवंश पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। सरकार दोषियों को कड़ी सजा दे। अधिवक्ता तेज बहादुर यादव ने कहा कि सरकार के लचर रवैये से आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। एक पखवारे में कई जिलों में अधिवक्ताओं संग अपराधिक घटनाएं हो चुकी है। सरकार अविलंब ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर अजय सिंह, शरद श्रीवास्तव, दयाशंकर यादव, अखिलेश, राज बिहारी मिश्र, मनोज पांडेय, अनिल शुक्ल, पीएल यादव, कृष्ण कुमार मालवीय, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, विमलेश यादव, दीपक पांडेय, नंदलाल शुक्ला, भरत यादव, विजयनाथ पांडेय, सूर्यदत्त पांडेय सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें