वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी पर रविवार की रात हुए हमले के विरोध में वकील सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक एके राय से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग की। चेतावनी दी कि 25 अगस्त तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 26 से अधिवक्ता आंदोलन कर कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं के समर्थन में भदोही विधायक जाहिद बेग भी उनके साथ थे।
इस मौके पर सुशील कुमार चौबे, जीत बहादुर सिंह, हंसाराम शुक्ला, कैलाश पति शुक्ला, हृदय नाथ तिवारी, मोहन लाल मिश्र, श्याम नारायण सिंह, मजहर शकील, बलराम पांडेय, गोपीचंद्र तिवारी, स्वामीनाथ मिश्रा, उमाशंकर यदव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
उधर आरोपी पक्ष ने भी पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कोइरौना थानाक्षेत्र के कूड़ी खुर्द गांव निवासी रमाकांत तिवारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके गांव के अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी ने फर्जी तरीके से उनके बेटों को फंसाया है। मुकदमे में जिन लोगों का नाम है वह सूरत, अहमदाबाद और मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में वह इसे लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।