बारिश के पानी से सड़के जलमग्न हो गई। प्रशासनिक दावों की पोल खुलते देख जनता आक्रोशित हो गई और प्रदर्शन कर व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। बता दें कि हर साल बारिश से पहले नालियों की सफाई को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं और इन दावों के बावजूद जब जलजमाव हुआ तब व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
चौरी जिले की पहली बारिश में कई इलाकों की पोल पट्टी खुल गई। मंगलवार को हुई बारिश के बाद चौरी बाजार के स्टेशन रोड की सूरत बिगड़ गई। सड़क पर जलजमाव हो गया। जिससे नाराज व्यापारियों ने बुधवार को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। किया। व्यापारियों ने भदोही ब्लाक और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि बाजार के मुख्य तिराहा से परसीपुर स्टेशन जाने वाला इंटरलॉकिंग पांच सौ मीटर तक है, जो करीब एक दशक से जर्जर है। जगह-जगह छोटे बड़े गड्ढे होने के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। मंगलवार को दिन में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।
जिससे स्टेशन रोड पर जगह-जगह पानी लग गया। जिससे व्यापार को तो नुकसान हो ही रहा है। आने-जाने वाले लोग भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मौके पर जय प्रकाश, बीरेंद्र, दिलीप, सचिन, आशीष, अश्वनी आदि मौजूद रहे।