फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट मोड में प्रशासन, शराब की दुकानों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रायबरेली में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को तहसील स्तर पर गठित टीमों ने लाइसेंसी शराब की दुकानों पर जांच-पड़ताल की, हालांकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञानपुर तहसील में गठित टीम में शामिल तहसीलदार ज्ञानपुर विजय यादव, आबकारी निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने गोपीगंज, जंगीगंज, ज्ञानपुर में शराब की दुकानों की जांच की। अलग-अलग ब्रांड की शराब की पड़ताल की गई। स्टॉक रजिस्टर और उठान को देखा गया, लेकिन कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली। इसी तरह औराई और भदोही की टीमें दुकानों पर पहुंची। बृहस्पतिवार शाम को भदोही एसडीएम अश्विनी पांडेय के नेतृत्व में 12 शराब दुकानों का निरीक्षण किया। जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जनपद में जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें