फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी 21 दिन बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से 28 सितंबर को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल से फरार बाइक चोरी का आरोपी लगभग तीन सप्ताह बाद सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल मुआयना के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार नेहाल को सिपाही दुर्गविजय और अरुण 28 सितंबर को मेडिकल परीक्षण के लिए राजकीय अस्पताल ले गए थे। आरोप है कि पुलिस वाले मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे और इसी बीच मौका पाकर नेहाल वहां से फरार हो गया। पुलिस की भारी किरकिरी देख तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ उन्हें निलंबित भी कर दिया था। जिसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस कप्तान डा. अनिल कुमार द्वारा उसकी गिरफ्तारी को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नेहाल को कस्बे के रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें