फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में हादसा: ट्रक की चपेट में आने से एसआई की मौत, चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार, मचा हड़कंप

Wed, 25 Oct 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी नेमतुल्लाह गोपीगंज के कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें नगर के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वे अपने हल्का में गए थे। जहां से लौटने के दौरान अमवा स्थित मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से एसआई की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अमवां माफी मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एसआई की मौत हो गई। गाजीपुर के तुर्रा गांव निवासी एसआई जिले में गोपीगंज कोतवाली में तैनात थे। बुधवार की सुबह वे क्षेत्र में गए थे। जहां से लौटते समय ट्रक की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रामनगर की रामलीला: यहां रावण का होता है अंतिम संस्कार, विभीषण पुतले के पांच चक्कर लगाते हुए देते हैं मुखाग्नि
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी नेमतुल्लाह गोपीगंज के कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें नगर के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वे अपने हल्का में गए थे। जहां से लौटने के दौरान अमवा स्थित मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही एएसपी राजेश भारती, सीओ प्रभात राय सहित अन्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें