फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, घर में मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

Wed, 02 Jul 2025 04:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

रास्ते से जा रहे युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। ऑटो ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार की देर शाम में हुई है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमिलौर के पास रामपुर गंगा घाट मार्ग पर ऑटो के धक्के से घायल विजयी निषाद उर्फ बबलु (41) निवासी गुलौरी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के गुलौरी गांव निवासी विजयी निषाद मंगलवार की रात गोपीगंज से पैदल घर जा रहा था।

विज्ञापन


इस बीच रास्ते में तेजगति से जा रहा ऑटो चालक उसे धक्का मारते हुए भाग निकला। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो महिलाओं के रोने से माहौल गमगीन हो गया।

मृतक मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। दो भाई और दो बहनों में वह सबसे बड़ा था। प्रधान लालजी यादव ने बताया कि गांव के सहयोग से अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल अमित सिंह ने कहा कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें