फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट लिया सरिया लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के बभनौटी के पास बुधवार की रात बदमाशों ने इनकम टैक्स आफिसर बनकर सरिया लदे ट्रेलर को लूट लिया। चालक की पिटाई करने के बाद अचेत अवस्था में हनुमना बार्डर पर फेंक दिया। इस मामले में मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के हरदेवपुर निवासी दिनेश कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका चालक ट्रेलर पर 50 टन सरिया रायपुर से लादकर आजमगढ़-पवई जा रहा था। बुधवार को देर रात औराई-भदोही मार्ग पर बभनौटी के पास चालक पहुंचा था। उसी समय पीछे से एक चार पहिया वाहन से आकर कुछ लोगों ने ट्रेलर को रोक लिया और अपने आपको इनकम टैक्स आफिसर बताकर कागजात जांच करने की बात कही। जब चालक ने कागजात दे दिया तब लोगों ने चालक को मारपीट कर बेहोश कर दिया और ट्रेलर पर लदे 50 टन सरिया को लेकर भाग निकले। बृहस्पतिवार को सुबह चालक को होश आया तो वह हनुमना बार्डर के पास मिला। एक ढाबे पर पहुंचकर चालक ने आपबीती बताई और वहीं से 112 नंबर पुलिस और ट्रेलर मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मामले की जानकारी औराई पुलिस को दे दी। प्रभारी निरीक्षक औराई अजय सेठ ने कहा कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक न ट्रेलर वाहन मिल सका है न लूटी गई सरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें