फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करंट से युवती की मौत, तीन बार फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र मदनपुर गांव में शनिवार रात करंट लगने से 24 वर्षीय रागिनी प्रजापति की मौत हो गई। वह चार भाइयों में इकलौती बहन थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि तीन बार फोन करने पर भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

राजबली प्रजापति के घर में लोहे के खंभे पर टिनशेड रखा था। बारिश के कारण उसमें करंट आ रहा था। लघु शंका के लिए उठी रागिनी उसकी चपेट में आ गई। परिजनों ने बताया कि करंट के तुरंत बाद रागिनी को बचाने की कोशिश की गई। 108 एंबुलेंस को तीन बार कॉल किया, लेकिन सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। प्रधान की मदद से वाहन से गोपीगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर सीएचसी गोपीगंज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि समय पर प्राथमिक चिकित्सा मिलती, तो शायद युवती की जान बचाई जा सकती थी। रविवार को बेरवा पहाड़पुर के पंचवटी घाट पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें