फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठा दिव्यांग, 55 मिनट रुकी सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
सराय कंसराय स्टेशन के पास ट्रैक पर दिव्यांग के बैठने पर जुटी भीड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुर्गागंज। वाराणसी-जंघई रेल प्रखंड पर शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सराय कंसराय स्टेशन के पूर्वी छोर पर अंडरपास बनवाने की मांग के लिए हरदुआ निवासी दिव्यांग बिंदु पांडेय रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। जिससे दोपहर एक बजे से एक बजकर 55 मिनट तक सारनाथ एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी रही। अफसरों के समझाने पर दिव्यांग ट्रैक से उठा तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

सराय कंराय स्टेशन के समीप अंडरपास की मांग काफी समय से चल रही है। इसके कारण दोनों तरफ के कई गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। काफी समय से चल रही मांग पूरी न होने पर हरदुआ निवासी दिव्यांग बिंदु ट्रैक पर कुछ युवकों को साथ लेकर बैठ गया। उसी दौरान सारनाथ एक्सप्रसे स्टेशन पर आ गई। भीड़भाड़ होने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। करीब 55 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैक पर बैठने और ट्रेन खड़ी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ युवक को देखने पहुंचने लगी। अधिकारियों के समझाने पर युवक ट्रैक से हटा। युवक ने कहा हम दिव्यांग है, मुझे रेलवे उस पार जाने में दिक्कते होती है। अधिकारियों ने युवक से कहा कि अंडरपास की स्वीकृति मिल गई है। जल्द निर्माण किया जाएगा। जंघई स्टेशन के अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि एक दिव्यांग व्यक्ति ट्रैक पर बैठ गया था। इससे ट्रेन करीब 55 मिनट विलंबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें