फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के लिए बुलंद की आवाज

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें भ्रूण हत्या पर रोक लगाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली का शुभारंभ विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज से शुरू होकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पर समाप्त हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता के नेतृत्व में चल रही कार्यकत्रियों ने पढे़ बेटी, बढ़े बेटी, भ्रूण हत्या बंद हो के नारे लगाए गए। डीपीओ ने कहा कि भ्रूण हत्या पर अगर रोक नहीं लगी तो देश में महिला और पुरुष का अनुपात बिगड़ जाएगा। इससे देश में अराजकता का माहौल बढ़ जाएगा, आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि भ्रूण हत्या जैसी जघन्य मामलों पर खुलकर सामने आएं। रैली में प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जवाहर लाल, रविश्वर राम, प्रेमलता सिन्हा, शाहनाज परवीन, विजयकृष्ण उपाध्याय, यामिनी रंजन, स्वाती केसरवानी, विमला देवी, खुर्शीद जहां, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें