फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में देरी पर छात्रों ने किया पथराव

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के परिणाम में देरी करने पर आक्रोशित छात्रों ने करीब आठ बजे रात में पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस और पीएसी के जवानों ने सड़क पर लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ा।
विज्ञापन

करीब एक घंटे से अधिक समय तक छात्र अंधेरे का फायदा उठाकर विभिन्न गलियों से पुलिस और पीएसी पर पथराव करते रहे। पथराव में एक यात्री बस का शीशा टूट गया और सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों और पुलिस के बीच बवाल की सूचना प्रसारित होने के बाद जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिणाम की घोषणा होने तक पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ मौके पर डटे रहे।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को चार बजे शुरू हुई मतगणना के करीब चार घंटे बाद तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। जीत-हार की कयासबाजी के बीच रात आठ बजे तक जीत की घोषणा नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर कुछ उद्वेलित छात्रों ने सुरक्षा में तैनात पीएसी और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। गलियों में छिपकर पथराव कर रहे छात्रों को पुलिस और पीएसी ने खदेड़ा, लेकिन जैसे ही पीएसी और पुलिस वहां से हटती छात्र फिर पहुंचकर पथराव शुरू कर देते। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले इस गुरिल्ला युद्ध के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सीओ ज्ञानपुर सुखसागर शुक्ला, सीओ औराई श्रीकांत प्रजापति ज्ञानपुर नगर का चक्रमण करते रहे। किसी अनहोनी को लेकर लगातार पुलिस चौकस रही। छात्रों ने एक बस का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें