फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों तक नहीं पहुंची त्योहारी चीनी

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दीपावली पर्व के मौके पर गरीबों को सस्ती चीनी पाने का सपना सिर्फ सपना बनकर रह गया। शासन स्तर से आवंटित हुए 65 एमटी अतिरिक्त चीनी ज्यादातर कार्डधारकों को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे के दुकानों के जरिये गरीबों को सस्ते दर पर खाद्यान्न, केरोसिन, चीनी उपलब्ध कराया जाता है। इसी क्रम में ईद, होली, दीपावली पर अतिरिक्त चीनी का आवंटन कार्डधारकों के लिए होता है। इस दीपावली पर त्योहार की मिठास बढ़ाने के लिए शासन स्तर से 65 एमटी चीनी आवंटित की गई थी। उक्त चीनी को पर्यवेक्षण अधिकारियों की देखरेख में कार्डधारकों को दीपावली से पूर्व दिया जाना था, लेकिन अधिसंख्य कोटे की दुकानों पर अतिरिक्त चीनी कार्डधारकों को नहीं दी गई। इसको लेकर कार्डधारकों में मायूसी है। कार्डधारक सत्यम यादव, सतीश कुमार, रजनीश प्रकाश ने आरोप लगाया कि महीने में मिलने वाला खाद्यान्न और चीनी तो कार्डधारकों को मिलती नहीं अतिरिक्त चीनी मिलना तो दूर की बात है।
जिलापूर्ति अधिकारी राजन गोयल ने कहा कि विभागीय स्तर से सभी कोटेदाराें को चीनी का आवंटन कर दिया गया था। कोटेदारों को पर्यवेक्षण अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण का निर्देश दिया गया था। अगर ऐसी शिकायत है तो मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
खमरिया अनाज घोटाला ठंडे बस्ते में पहुंचा
ज्ञानपुर। जिले के खमरिया नगर पंचायत के चर्चित खाद्यान्न घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में चली गई है। करीब एक हजार एमटी अनाज घोटाले में जिलाधिकारी के निर्देश पर कोटे की दुकानें निलंबित और निरस्त की गईं। कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद जांच की प्रगति ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें