फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय जांच के चक्रव्यूह से गुजरेगा यूनिफार्म

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्व के कई साल से मनमानी तरीके से बच्चों का यूनिफार्म बांटने वाले शिक्षक इस साल ऐसा नहीं कर पाएंगे। यूनिफार्म वितरण के लिए जांच के चक्रव्यूह से उन्हें गुजरना पड़ेगा। विभागीय स्तर पर इसके लिए अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को शासन स्तर से प्रत्येक वर्ष यूनिफार्म दिया जाता है। वर्ष 2012-13 में बच्चों को दो अक्तूबर गांधी जयंती से यूनिफार्म वितरण की कवायद शुरू हुई। यूनिफार्म वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गत दिनों विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में यूनिफार्म वितरित करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर विभाग की ओर से जिला, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर यूनिफार्म वितरण के लिए जांच अधिकारियों को नामित कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कंद शुक्ला ने कहा कि यूनिफार्म वितरण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। ब्लाक स्तर पर नायब तहसीलदार और सहायक लेखाधिकारी स्तर के अधिकारी जांच करेंगे। यूनिफार्म की गुणवत्ता की जांच जिला उद्योग केंद्र अधिकारी को दी गई है। उन्हाेंने कहा कि विभागीय स्तर से यूनिफार्म वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। जिन प्रधानाध्यापकों द्वारा गड़बड़ी की जाएगी, उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें