फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी संघ ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सामाजिक, आर्थिक जनगणना का पारिश्रमिक भुगतान, इंक्रीमेंट और पुष्टाहार ढुलाई समेत विभिन्न मांगो को लेकर राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, पांच सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। चेतावनी दी कि उनकी मांगाें पर गंभीरता से विचार न किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 2011 में शासन के निर्देश पर कराई गई सामाजिक, आर्थिक जनगणना का पारिश्रमिक भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है। पांच वर्ष और दस वर्ष पर वाला इंक्रीमेंट को विभाग की ओर से दस वर्ष बाद भी शुरू नहीं किया गया। इसके अलावा बाल विकास परियोजना कार्यालय से बाल पुष्टाहार ढुलाई, भत्ता दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन कई वर्षों से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र के लिए व्यक्तिगत भवन में भी संचालन का नियम है, लेकिन ऐसे भवन में चल रहे केंद्र का किराया भुगतान नहीं किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों की ओर से निर्देश के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या निदान नहीं किया जाता। धरना प्रदर्शन के दौरान एसके गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुषमा पांडेय, गीता देवी, बबीता यादव, माया दुबे, सरस्वती पाठक, अन्नपूर्णा मिश्रा, फरजाना, रेशमा बानो, नुसरत, सीमा, अनीता वर्मा, किरण गुप्ता, सोमवती, सुमन, प्रतिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें