फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास कर बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में नेशनल इंटर कालेज में चल रहे सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को राज्य प्रभारी संदेश योगी ने साधकों को योग प्राणायाम के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। व्यक्ति की इच्छाशक्ति और दृढ़ होती है।
उन्होंने लोगों को आसन उपयोगी नियमों से अवगत कराया। कहा खुले वातावरण में खाली पेट प्रात: ढीले वस्त्रों में मन को एकाग्र कर प्रसन्नता पूर्वक योगाभ्यास करना चाहिए। आसन प्राणायाम के समय पेट का साफ व हल्का होना चाहिए। कहा वर्तमान मे मौसमी फल अमरूद का सेवन लाभकारी होता है। प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि भस्त्रिका प्राणायाम से व्यक्ति के आक्सीजन ग्रहण करने की छमता पांच गुणा तक बढ़ जाती है जिससे फेफड़े अधिक क्रियाशील होकर रक्त में अधिक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। प्राणायाम को गति और तीव्रता से करने पर ठंड और सर्दी दूर भागती है तथा जुकाम से बचाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज सिंह ने कपाल भांति योगाभ्यास कराते हुए बताया कि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इस मौके पर मेंहीलाल मौर्य, महेंद्र पटेल, रमेश जायसवाल, रामलाल सरोज, विजय शंकर, सोहन पाल, केके श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय, विनोद कुमार, राकेश, संदीप कानोडिया, आशीष यादव, सुनील, प्रभाकर, जगदीश, दिनेश, स्नेहलता श्रीवास्तव, बबिता चौरसिया, अलका कानोडिया, सुप्रिया, मधु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें