भदोही (ब्यूरो)। आनंद नगर गजिया निवासी राकेश कैलासी को विश्व हिंदू महासंघ का भदोही नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र ने करते हुए एक सप्ताह के अंदर नगर इकाई का गठन करने के निरदेश दिए हैं। रविवार को औराई रोड स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में एक संगठन की बैठक में मनोनयन के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष को फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर राजेश कुमार, कमलेश कुमार, रमेश प्रजापति, हरिनाथ, मंदिर के महंत जटा शंकर, रमेश यादव, विवेक कुमार, अमित मोदनवाल, राकेश गुप्ता, घनश्याम दास, माता प्रसाद, ब्रिजलाल, रामचंद्र गुप्ता, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।