फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त दूषित जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबाजार। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 अब्बास नगर में दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक माह से पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है जिससे सड़क पर पानी लगने के साथ साथ घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोगों ने अधिशासी अधिकारी सोनल जैन से अविलंब जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
वार्ड सभासद विमल जायसवाल ने बताया कि पंचायत कार्यालय में लगे टंकी से पेयजल पाइप लाइन मोहल्ले में लाया गया है। पाइपलाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से सड़क पर पानी नहीं सूख पा रहा है। दूसरी समस्या यह है कि ध्वस्त पाइपलाइन से घरों के नलों में दूषित पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित देने के साथ साथ मौखिक भी कई बार पंचायत कार्यालय में कहा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि वार्ड में पुलिया भी क्षतिग्रस्त है तथा एक सबमर्सिबल पंप भी स्थापित हो चुका है जिसका इंटरकनेक्शन नहीं होने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कुछ कार्यों के लिए टेंडर कराए गए थे जो जिलाधिकारी कार्यालय से निरस्त हो जाने तथा जनप्रतिनिधियों से सहयोग नहीं मिलने से काम बाधित हो रहा है। कहा कि सभी समस्याएं संज्ञान में हैं जिन्हें यथाशीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

उधर सभासदों का कहना है कि नगर में विकास कार्य ठप हैं जिसमे हम सबकी जवाबदेही जनता के प्रति है लेकिन पंचायत कार्यालय से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। ईओ से सहयोग नहीं मिल रहा है। समस्याओं के त्वरित निदान की नगर पंचायत से मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें