फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। चैत्र नवरात्र पर शांति व्यवस्था में आमजन से सहयोग के लिए गुरूवार की शाम भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि भदोही शहर का सामाजिक ताना बाना अपने आप में मिसाल है। कहा कि सभी धर्मों के लोगों का एक दूसरे के पर्व में शामिल होना ही यहां की पहचान है। उन्होंने कहा कि आप की समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि इन दिनों चुनाव का माहौल है। आदर्श आचार संहिता लागू है। इसमे सहयोग अपेक्षित है। बैठक में शनिवार को निकलने वाले श्रीराम शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई। बताया कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। सीओ भूषण वर्मा ने उपस्थित जनो को भरोसा दिया कि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी। आदर्श आचार संहिता के पालन में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिलीप गुप्ता, जमील नेता, राकेश कैलासी, विनीत बरनवाल, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, सेराज अंसारी, राजीव चौरसिया, रवींद्र दूबे, जितेंद्र यादव, हन्नान अंसारी, प्रिंस गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, भरत जायसवाल, राजीव मोदनवाल, दीपक केसरी, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन कोतवाल श्रीकांत राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें