फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 9 साल: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- पिछली सरकारों की अपेक्षा दोगुनी गति से हुआ विकास

Thu, 01 Jun 2023 03:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,भदोही

सार

 केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल गुरुवार को भदोही पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों की समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
भदोही में प्रेस वार्ता करते केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर गुरुवार को भदोही पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि इन नौ वर्षों में सरकार ने गरीब, असहाय, मध्यम वर्ग से लेकर महिलाओं, युवतियों और दिव्यांगों के साथ सभी वर्ग के लोगों के लिए सबका साथ व सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया।

विज्ञापन


नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश से लेकर विदेश तक हर मोर्चे पर सफल रहते हुए विकास के नए आयाम गठित किए। पिछली सरकारों की अपेक्षा दोगुनी गति से विकास कार्य कराते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और कार्यों की गुणवत्ता भी बरकरार रखी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों की समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना काल में सरकार ने 220 करोड़ वैक्सीन लगाकर लोगों को सुरक्षित किया। सरकार ने देश को सुरक्षित करने के साथ ही पड़ोसी धर्म भी निभाया और पड़ोसी देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  वाराणसी जिला जज की अदालत ने भी कहा था- मां श्रृंगार गौरी केस सुनवाई योग्य, जानिए पूरा मामला

भदोही जिले में जगह-जगह सेनेटरी पैड मशीन लगाने की वकालत

बताया कि सरकार ने पूरे देश में 11 करोड़ 72 हजार इज्जत घर देकर बेटियों की मर्यादा को सुरक्षित किया। वहीं 12 करोड़ घरों तक हर घर नल योजना से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।  देश के 80 करोड़ लोगों को लगातार राशन उपलब्ध कराना आजादी के बाद सबसे बड़ा अभियान है। केंद्रीय मंत्री ने भदोही जिले में जगह-जगह सेनेटरी पैड मशीन लगाने की वकालत की और इसमें सांसद और विधायकों को भी सहयोग करने का आवाह्न किया। वहीं जन औषधि केंद्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे चिकित्सकों की कमीशनखोरी पर लगाम लगा है।

किसान सम्मान निधि के बारे में कहा कि यह किसानों को आर्थिक उन्नति का माध्यम बना है। इसके अलावा रेलवे, मेट्रो, स्वास्थ, एयरपोर्ट स्ट्रक्चर, आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, हाईवे और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अहम काम हुआ है। इस दौरान कौशलेंद्र पटेल, सांसद रमेश बिंद, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पूर्व विधायक रविन्द्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि जब कोविड काल में पीएम मोदी देश के हर एक व्यक्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में जुटे थे। उस समय अखिलेश यादव ने इस शताब्दी का सबसे घटिया बयान देते हुए कोविड की वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताया। एक नेता होते हुए उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए, जो लोगों को गलत रास्ते पर ले जाए।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज जब दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी की तारीफ करते हैं तो कांग्रेस को यह रास नहीं आती। आजादी के 70 सालों में कांग्रेस ने जिस तरह से देश को खोखला किया है। अब वह पुराना भारत नहीं रह गया। आज का नया भारत आंखों में आंखें डालकर बात करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें