जिले का हाईस्कूल में प्रदेश में 26वां और इंटरमीडिएट में 46वां स्थान आया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम को लेकर पिछले साल की तुलना में जिले का ग्राफ करीब 10 फीसदी बढ़ा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में 32 हजार 587 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसमें 16 हजार 196 छात्र और 16 हजार 176 छात्राएं रहीं।
इंटरमीडिएट में 13 हजार 281 छात्र और 14 हजार 342 छात्राएं समेत 27 हजार 623 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रविवार को बोर्ड से रिजल्ट जारी होने के बाद जिले में हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.6 फीसदी रहा।
इसमें 32 हजार 587 छात्र-छात्राओं में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण रहने वाले करीब 4 हजार 692 छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे।
इसी तरह इंटरमीडिएट के 27 हजार 623 परीक्षार्थियों में करीब ढाई हजार छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का ग्राफ दस फीसदी तक बढ़ा है। पिछले साल इंटरमीडिएट में जिले को 56वां और हाईस्कूल में 40वां स्थान प्राप्त हुआ था।
हाईस्कूल में शिवांगी द्विवेदी बनी जिले की टापर
एक बार फिर हाईस्कूल में छात्राओं का दबदबा कायम
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में श्री धनराजी देवी इंटरमीडिएट दवनपुर की छात्रा शिवांगी द्विवेदी ने जिले में टाप किया। शिवांगी ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।
छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा में एक बार फिर दबदबा कायम रखा। खमरिया के दीवाकर विश्वकर्मा ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किया।
हाईस्कूल की परीक्षा में मां शारदा धनराजी देवी इंटरमीडिएट कालेज दवनपुर की छात्रा शिवांगी द्विवेदी ने 95.66 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया, वहीं शहीद नरेश इंटर कालेज खमरिया के छात्र दिवाकर विश्वकर्मा ने 94.00 प्रतिशत और अनुज गुप्ता ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
मां शारदा धनराजी देवी इंटरमीडिएट कालेज में ही रविंद्र कुमार यादव 92.83, पंकज यादव 92, सोनू मौर्य 91.16, पिंकी पाल 90.83 प्रतिशत अंक हासिल किया। नारायण इंटर कालेज महमदपुर की छात्रा सौम्या सिंह 90.66, सत्येंद्र सिंह 89.16, सारिका तिवारी 89.6, प्रिया तिवारी 87 प्रतिशत, श्वेता सिंह 87 प्रतिशत अंक हासिल किया। महराजी देवी इंटर कालेज मरसड़ा के छात्र साकेत दूबे ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किया। श्री बृजभूषण सिंह सर्वोदय इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा में स्नेहा सिंह ने 89.3 प्रतिशत, काजल सिंह 86.3 प्रतिशत, चंद्रहास सिंह 85.16 प्रतिशत, विधि सिंह 85 प्रतिशत, अजय कुमार 84.5 प्रतिशत, जितेंद्र कुमार को 84 प्रतिशत अंक मिले। श्री नारायण इंटर कालेज कोनिया धनतुलसी की छात्रा सृष्टि यादव ने 88.66 प्रतिशत, समृद्धि जायसवाल ने 87 प्रतिशत, सोनी निशा 86.6 प्रतिशत, अंकिता गुप्ता 86.3, मानसी मिश्रा 85.8, संबुल नाज 84.8 प्रतिशत रिजल्ट रहा। श्री संकट मोचन आदर्श बालिका इंटर कालेज की छात्रा प्रकृति सिंह 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कालेज बेरवा पहाड़पुर की छात्रा संजना ने 86.33 प्रतिशत, संध्या ने 85.83 प्रतिशत,वर्षा पांडेय ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया। पं. राम तवंकल इंटर कालेज में अवधेश कुमार दूबे 88.16 प्रतिशत, निर्मल कुमार 88.33, गौरव चौबे 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दुर्गा देवी बालिका इंटर कालेज की श्वेता मौर्य 86.16 प्रतिशत, मनु तिवारी ने 85 प्रतिशत, रोली मौर्य 85.33 प्रतिशत अंक हासिल किया। स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट गोपीगंज की श्वेता दूबे ने 82.33 प्रतिशत, श्रद्धा मोदनवाल 82 प्रतिशत, प्रिया दूबे और कृतिका विश्वकर्मा 80 प्रतिशत अंक हासिल किया।