फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की कमी मिली तो कार्रवाई

Mon, 18 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहिया गांव के विकास को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की उपस्थिति ठीक करें। केंद्राें पर दवाओं की उपलब्धता हर समय हो।

औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलीं तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सुविधा में कहीं से भी गड़बड़ी मिलेगी तो कार्रवाई तय होगी। लोहिया गांव के लगाए गए नोडल अफसरों को हिदायत दी कि वह समय-समय पर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि केंद्रों पर सक्रियता बढ़ाई जाए। निरीक्षण में केंद्र बंद पाए गए तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठकर जनता की शिकायतें सुने।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्रा, एडीएम रमाशंकर यादव, डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें