फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप-बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर की दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना से देश के संपूर्ण हिंदू समाज में व्यापक पैमाने पर नाराजगी है। तीन सूत्री मांगाें के ज्ञापन में कहा कि जम्मू कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा को सेना के संरक्षण में कराया जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर प्रांत में मानवाधिकार खत्म कर दिया जाए। मानवाधिकार का रोना रोने वाले आतंकवादियों का संरक्षण करने वाले गद्दारों को सबक सिखाने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता, रामराज पाठक, राम आसरे मोदनवाल, राहुल तिवारी, महेंद्र प्रताप, दिग्विजय सिंह, मुकेश कुमार, राजकुमार सिंह, विद्यासागर, हरिश्चंद आदि शामिल रहे।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मिले छूट
भदोही। नगर के जलालपुर मोहल्ले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को कायराना हरकत बताते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, सरवर सिद्दीकी ने कहा कि गृह मंत्रालय को आतंक के खिलाफ सेना और पुलिस को खुली छूट देनी चाहिए। ऐसा न करने पर आतंकवादियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

शाहबान मंसूरी ने कहा कि शहर में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी नगर की स्थिति और दयनीय होती जा रही है। कई प्रमुख मार्गों पर लाखों रुपये खर्च के बाद भी उन पर चलना मुश्किल हो गया है। प्रमुख मार्ग काजीपुर रोड, जलालपुर रोड, काशीपुर, दरोपुर, पीरखांपुर, छेडीबीर आदि मोहल्लों में जलजमाव और नालियां चोक होने के चलते संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं। लोगों ने पालिका पर शहर को विकास के मामले में पीछे ले जाने का आरोप लगाया। बैठक में मुमताज अंसारी, अफरोज अंसारी, शोएब खां, तौहिद आलम, सुहैल अहमद, आसिफ अली अफसर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें