फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2.51 करोड़ की लागत से लगेंगी 75 सोलर स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर में ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल की गई है। नगर के एकमा से अजीमुल्ला चौराहे तक 75 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस परियोजना पर दो करोड़ 51 लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य राज्य वित्त के मद कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से इसका काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में दो नगर पालिका और सात नगर निकाय हैं। जिसमें भदोही व गोपीगंज नगर पालिका और सुरियावां, ज्ञानपुर, नईबाजार, घोसिया और खमरिया नगर पंचायत हैं। सातों निकायों में से पहली बार किसी नगर निकाय में यह परियोजना लागू की जा रही है। इन लाइटों की खासियत यह होगी कि ये स्वचालित रूप से जलेंगी और बुझेंगी। नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की बचत करना है। सोलर लाइटें पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करेंगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। पालिका अध्यक्ष नरगिस अतहर ने बताया कि परियोजना के दो प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, यह अन्य प्रस्तावित सोलर लाइट परियोजनाओं के लिए यह एक सफल परीक्षण साबित होगी। दूसरा, यह नगर में बिजली की खपत को कम करके ऊर्जा की बचत करेगी। उन्होंने बताया कि ये लाइटें पूरी तरह से स्वचालित होंगी। इससे मैन्युअल संचालन की आवश्यकता नहीं होगी। यह तकनीक रखरखाव की लागत को भी कम करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि दो करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से यह कार्य राज्य वित्त के मद से कराया जा रहा है। सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने से बिजली बिलों में भारी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें