कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। अब तक 18 से 44 साल तक 72.10 प्रतिशत लोगों को ही कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लग सकी है, जबकि वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है।
लगभग आठ लाख लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी प्रशासन अमित दूबे ने बताया कि दूसरी डोज की तिथि आने पर लोग चिकित्सालय में पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिन लोगों ने दूसरी डोज अभी तक नहीं ली है, उन्हें बुलाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है।