फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर भावी प्रत्याशी कर रहे चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में अभी छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई हैं। फिर भी चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कॉलेज में दिवाली की छुट्टी होने पर भी भावी प्रत्याशी विद्यार्थियों के घर जाकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में दिवाली बाद छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा दिवाली बाद कभी भी हो सकती है। इसकों देखते हुए भावी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में जी-जान से जुट गए हैं। सुबह से लेकर देर रात तक प्रचार-प्रसार चल रहा है। चहुंओर बैनर, पोस्टर दिखाई देने लगे हैं। विभिन्न पदों के लिए तीन दर्जन से अधिक प्रत्याशी मैदान में ताल ठोकने के लिए कमर कस लिए हैं। भावी प्रत्याशी अपनी जीत को पक्की करने के लिए हर प्रकार का हथकंडे अपनाने लगे हैं। अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जातिगत आकड़े साधने लगे हैं। छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव प्रचार ने काफी जोर पकड़ लिया है। इन प्रमुख पदों के लिए ही दो दर्जन प्रत्याशी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। तैयारी पूरी होते ही चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें