फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में आज जारी होगी स्नातक की कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 13 जुलाई को दोपहर दो बजे कटऑफ मेरिट जारी की जाएगी। प्रवेश सूची जारी होने के बाद सूचनापट्ट पर चस्पा की जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी प्रवेश के लिए मेरिट कॉलेज की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से अधिक समय तक चले ऑनलाइन आवेदन में जिले समेत अन्य जगहों के कुल 2856 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। केएनपीजी कॉलेज में स्नातक प्रवेश के लिए 17 सौ से अधिक सीटें हैं। 33 फीसदी सीटें बढ़ाने पर बढ़कर 2300 हो जाएगी। इस बार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कम आने से अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराने में आसानी होगी। उम्मीद के अनुसार, प्रवेश के लिए मारामारी होने की कम आशंका है। हालांकि 33 फीसदी सीटें बढ़ने पर ही समस्या नहीं होगी। माना जा रहा है कि 17 सौ सीटों पर ही प्रवेश होने पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि 13 जुलाई को दोपहर दो बजे मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद, काउंसलिंग के लिए शीघ्र ही तिथि जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें