ज्ञानपुर (भदोही)। जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) पर दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण में कमी होने से मुख्यमंत्री अगले माह प्रथम सप्ताह में फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। सीएम से इस माह छह जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी लेकिन प्राप्त शिकायतों के मुकाबले निस्तारित होने वाली शिकायतों की संख्या बेहद कम थी। साथ ही निस्तारित शिकायतों में गुणवत्ता की कमी भी पाई गई है। जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की है। इसके मद्देनजर आगामी अगस्त माह प्रथम सप्ताह में फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए निर्देश दिया है। सीएम के नाखुश होने का पत्र मिलते ही जिला प्रशासन ने आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण तेज कर दिया है। पत्र में निर्देश है कि 30 जून तक की लंबित शिकायतों को 31 जुलाई तक निस्तारित कर देना है। इसके बाद, मुख्यमंत्री अगस्त के प्रथम सप्ताह में किसी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकते हैं। तीन दिन पहले पत्र मिलते ही जिले का सरकारी महकमा आईजीआरएस शिकायत को लेकर सक्रिय हो गया है।