फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव का दूसरा डोज लगवाना भूल गए 69 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर से पहले शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए टीकाकरण रफ्तार को बढ़ाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग टीकाकरण के प्रति उदासीन बने हुए है। अब तक जिले में 7,86,507 लोगों को वैक्सीन पहली डोज दी जा चुकी है, लेकिन मात्र दो लाख 34 हजार 993 लोगों ने ही दूसरी डोज ली है। समय पूरा होने के बावजूद दूसरी डोज न लेने वाले 69 हजार से अधिक लोगों की तलाश स्वास्थ्य विभाग करा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुरूआत में लोगों के अंदर टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी थी। बाद में तमाम अभियान चलाए गए। उसका नतीजा हुआ कि लोग कतार में लगकर टीका लगवाने लगे। दूसरी लहर तक तो टीका लगवाने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी। जब संक्रमण कम हुआ तो टीका लगवाने वाले भी लापरवाह होने लगे। कोवैक्सीन के लिए निर्धारित 28 दिन के अंतराल और कोविशील्ड के लिए निर्धारित 84 दिन के अंतराल के बाद टीका लग जाना चाहिए। यहां तो कोवैक्सीन वाले 50 और कोविशील्ड वाले 100 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी टीका नहीं लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें