फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य: एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। स्वर्णकार समाज के सामूहिक विवाह में सोमवार को दो जोड़े जीवनसाथी बने। वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए एडीएम और एएसपी ने कहा कि गरीब कन्याओं का घर बसाने से अच्छा पुनीत कार्य कोई नहीं होता।
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समाज की दो गरीब कन्याओं तुरंतपुर निवासी लक्ष्मी सेठ पुत्री नंदलाल का विवाह गोपीगंज निवासी राम किसुनसेठ के पुत्र विकास सेठ और आंचल सेठ पुत्री मिठाई लाल सेठ का विवाह चंदौली निवासी शिवकुमार सेठ के पुत्र अनिल सेठ के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह कराना पुनीत कार्य है। इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि गरीब कन्याओं का हाथ पीला कराने में समाज अहम भूमिका निभाता है। स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामरक्षा सेठ ने समाज के लोगों से अपील की कि ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दें। सामूहिक विवाह में वर-वधू को एडीएम और एएसपी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सुरेंद्र सोनी, मानिक राव पाटिल, कृष्ण कुमार सेठ, श्यामसुंदर, श्यामजी सेठ, राम किशोर सेठ, बृजलाल सेठ, डॉ. सुधीर वर्मा, ओमप्रकाश सेठ, वतन सेठ, योगेश सेठ, प्रेम चंद सोनी, बबलू सेठ, रविंदर सोनी ,चंदन सेठ, रामू सेठ, श्याम कुमारी, टमटम सेठ, बच्ची सेठ, पप्पू सेठ, अंकित सेठ आदि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें