भदोही। जिला ईंट निर्माता समिति के बैनर तले सोमवार ग्राम पिपरी प्राथमिक विद्यालय मेेें शिविर लगाकर तीन सौ गरीबों, मजदूरों, वनवासियों को कंबल वितरित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि ठंड गरीब और अमीर नहीं जानती। लिहाजा जो लोग संपन्न हैं वे तो ठंड से बवाच के संसाधन जुटा लेते हैं लेकिन उन्हें गरीबों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। कहा कि शासन भी गरीबों की मदद कर रहा है लेकिन इसमे निजी संस्थाओं, संगठनों का सहयोग मिल जाने से पुण्य का काम होता है।
डीएम ने कहा कि ईंट निर्माता समिति के जैसी संवेदना दूसरे संगठनों को भी दिखानी चाहिए। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि शासन गरीब, असहायों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। तहसील स्तर से कंबल वितरण का काम हो रहा है। इसमें व्यापारियों के आगे आने से गरीबों का लाभ होगा। उन्होने यह भी कहा कि यह कार्य नि:स्वार्थ होना चाहिए। शिविर में सीडीओ हरिशंकर सिंह भी मौजूद रहे। उनके हांथों से भी लोगों को कंपल दिए गए। समिति के जिलाध्यक्ष मिठाई लाल दूबे ने कहा कि ठंड का प्रकोप बढ रहा है। समिति ने इस सीजन में एक हजार कंबल वितरण का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर संजय दूबे, गया सिंह, तहसीलदार सिंह, दिलीप दूबे, जिलाजीत दूबे, चतुर्भुज गुप्ता, ब्रम्हा सिंह, रामनरेश यादव प्रधान, भगवान सिंह, चौधरी सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, नवल दूबे, दिग्विजय सिंह, शिव कुमार मिश्रा, कल्लू सिंह, भुवाल सिंह आदि मौजूद रहे।