फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 57.43 फीसदी मतदान, औराई में सबसे ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए सात मार्च को हुए मतदान और देर रात तक जमा हुई ईवीएम, पोलिंग पार्टियों के जमा हुए बस्ते के आधार पर मतदान प्रतिशत की संशोधित रिपोर्ट आई है। इसके तहत जिले की तीनों विधानसभा सीटों ज्ञानपुर, औराई और भदोही कुल 57.43 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान औराई और सबसे कम ज्ञानपुर क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 56.90 फीसदी मतदान की बात कही गई थी। उसमें भदोही में 57.67 फीसदी, ज्ञानपुर में 54 और औराई में 59.02 फीसदी मतदान की बात कही गई थी। इस बीच मंगलवार को मतदान प्रतिशत का संशोधित आंकड़ा जारी किया गया। इसके अनुसार जिले में कुल मतदान 57.43 फीसदी मतदान हुआ हैं। इसमें भदोही विधानसभा क्षेत्र में 58.17 फीसदी मतदान हुआ है। ज्ञानपुर में 54.82 और औराई विधानसभा क्षेत्र में 59.30 फीसदी मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा सीटों का औसत मतदान 57.43 फीसदी है। हालांकि इसमें पोस्टल बैलेट से हुए मतदान अभी जोड़े जाएंगे। उसे मतगणना के बाद जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें