फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान में मिले 53 बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में चलाए जा रहे दस्तक अभियान में अब तक 53 बुखार के मरीज मिले हैं। मरीजों का नि:शुल्क उपचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की खोज और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। 19 अक्तूबर से शुरू संचारी रोग अभियान के तहत एक नवंबर तक दस्तक अभियान चलाया गया इसमें कुल 53 बुखार के मरीज मिले है। सभी मरीजों को नि:शुल्क उपचार भी दिया गया। मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि दस्तक अभियान में 53 बुखार के मरीज मिले सभी को दवाई दी गई है। हालांकि अन्य बीमारियों के मरीज अभी तक नहीं मिले है। मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें