फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन सेकंड विलंब से पहुंच रही है पीआरवी, जोन में प्रथम, प्रदेश में पांचवीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम तीन सेकेंड बढ़ गया है, हालांकि रैंकिंग में इसका कोई असर नहीं पड़ा है। जोन में जहां पहली रैंक मिली, वहीं सूबे में पांचवीं रैंक मिली है। पीड़ित तक पहुंचने का रिस्पांस टाइम चार मिनट 44 सेकंड दर्ज किया गया है, जो पिछले महीने से तीन सेकंड कम है। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस तेजी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी। आपातकालीन नंबर डायल-112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। अगस्त 2025 में रिस्पांस टाइम चार मिनट 19 सेकंड के करीब रहा। उसके बाद लगातार चार से 10 सेकंड तक कम हो रहा है, हालांकि प्रदेश एवं जोन स्तर पर जारी रैकिंग में इसका असर नहीं है। दिसंबर में पीआरवी चार मिनट 44 सेकंड में पहुंची जबकि नवंबर में चार मिनट 41 सेकंड दर्ज किया गया था। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही टॉप फाइव में शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति अपराध, दुर्घटना, चोरी, मारपीट, महिला सुरक्षा आदि में बिना देर किए 112 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें