फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.26 लाख किसानों के खाते में भेजी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना में एक लाख 26 हजार किसानों के खाते में दूसरी किस्त पहुंचनी शुरू हो गई। अब तक करीब 50 हजार किसानों के खाते में राशि पहुंच गई जबकि अन्य के खातों में 15 अप्रैल तक जाएगी। मोबाइल में मैसेज आने पर किसान गदगद हो गए। दो-दो हजार के हिसाब से करीब 25 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। दो महीने के अंदर सरकार की ओर से किसानों को चार हजार भेजा जा चुका है।
एक फरवरी को पेश किए गए बजट में मोदी सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शुरू की। इसके तहत दो हेक्टेअर अर्थात अधिकतम आठ बीघे खेती वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। हर चार माह में दो हजार रुपये की किस्त किसान के खाते में भेजी जाएगी। दिसंबर 2018 से लागू की गई योजना में पहली किस्त के रूप में 24 फरवरी को जिले के 94 हजार किसानों को लाभ मिला जबकि 32 हजार अन्य किसानों को बाद में सम्मान राशि भेजी गई। अप्रैल से जुलाई तक के चार महीने की दूसरी किस्त सरकार की ओर से अप्रैल में भेजी जा रही है। जिले में आठ ,नौ के बाद 10 अप्रैल को भी बड़ी संख्या में किसानों के खाते में दो-दो हजार की किस्त पहुंची। पीएफएमएस के माध्यम से जैसे ही किसानों के खाते में किश्त आने का मैसेज आया वह खुशी से झूम उठे। बताते चलें कि जिले में एक लाख 86 हजार पंजीकृत किसान हैं जबकि संख्या इससे कहीं अधिक है। उप कृषि निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि जिन किसानों को पहली किश्त मिल गई है उनके खाते में दूसरी किश्त जा रही है। एक लाख 26 हजार किसानों में करीब 50 हजार के खाते में किश्त पहुंच गई है। फीडिंग के हिसाब से सरकार पैसा भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव बाद सभी को मिलेगा लाभ
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में करीब 35 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल सका है। मामूली खामियों के चलते उनके खाते रिजेक्ट हो गए हैं। उप निदेशक अरविंद सिंह ने कहा कि 10 मार्च के बाद ही आचार संहिता लगने से फीडिंग की वेबसाइट बंद है। चुनाव खत्म होने के बाद ही वेबसाइट चालू होगी। जिससे जितने किसानों की सही फीडिंग हुई उनको लाभ दिया जा रहा है। चुनाव खत्म होने के बाद खामियों में सुधार कराकर दोनों किस्तों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें