फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गांव-नगर के बीच अधर में खमरिया के 50 लोग, नहीं पहुंचा एसआईआर फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। नगर के वार्ड सात बगीचा मोहल्ले के करीब 50 लोगों तक एसआईआर फाॅर्म नहीं पहुंच पाया है। नगर पंचायत में बीते निकाय चुनाव में वोटिंग के बाद भी बीएलओ के पास इनका फाॅर्म न होने से ये लोग हैरत में पड़ गए हैं। नगर क्षेत्र की सूची में इनका नाम नहीं है और ग्राम पंचायत का कहना है कि ये टाउन एरिया के निवासी हो चुके हैं। ऐसे में असमंजस बढ़ गया है। प्रभावित लोगों ने एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को पत्र भी लिखा लेकिन अब तक कोई निष्कर्म नहीं निकल सका है। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड सात के बगीचा मोहल्ला निवासी उमाशंकर यादव, रमाशंकर यादव, फूलचंद यादव, राजेश यादव, चंद्रावती देवी के परिवार के करीब 50 लोग यह साबित करने में लगे हैं कि वे नगर पंचायत खमरिया के निवासी हैं। नगर पंचायत का यह हिस्सा पहले अहिमनुपर गांव का भाग था। इसे सुल्तानापुर के नाम से जाना जाता था। बाद में यह नगर पंचायत खमरिया में चला गया। इन लोगों को 2020 में ही अहिमनपुर गांव के पूर्व प्रधान डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने लिखित रूप से बताया था कि यह बस्ती अब खमरिया नगर पंचायत का हिस्सा है।
विज्ञापन

2024 में वर्तमान प्रधान रामप्रकाश ने भी यही बात बताई। इन लोगों में कुछ ने बीते निकाय चुनाव में वोटिंग भी की थी। इसके बावजूद अब तक इन लोगों के पास एसआईआर फाॅर्म नहीं पहुंच सका है। परिवार के सभी लोगों के पास आधार, पैन जैसे जरूरी कागज हैं। परिवार के महेश यादव ने बताया कि उन्होंने खमरिया नगर पंचायत से पानी का कनेक्शन लिया है। बिजली कनेक्शन भी है, जिसका नियमित भुगतान करते हैं। अब इस मोहल्ले के लोगों ने खमरिया में अपना नाम दर्ज करने की मांग की है, ताकि वे एसआईआर जैसे जरूरी फाॅर्म को भर सकें। बीएलओ ने बताया कि उन्हें जो लिस्ट मिली है, उसमें इन लोगों का नाम नहीं हैं। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि इन लोगों का नाम 2003 की ओरिजनल एसआईआर में नहीं था। इसलिए इनका तीसरे विकल्प के रूप में डिजिटाइजेशन किया गया है। जरूरी दस्तावेज लेकर अंतिम मतदाता सूची में इनका नाम शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें