फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में हर रोज 45 से 50 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में कंट्रोल रूम भी जुटा है। कलेक्ट्रेट, तहसील और स्वास्थ्य विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 45 से 50 शिकायतें आ रहीं हैं। इनमें राशन कार्ड और भोजन की अधिकतर शिकायतें आ रही हैं। दूसरे प्रांतों और महानगरों से लौटे लोगों की जांच के लिए भी लोग गुजारिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन है। सभी कामकाज ठप होने के साथ ही लोग घरों पर बैठे हैं। जरूरी कार्यों को भी कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। इस दौरान गरीब तबके के लोगों को सुबह-शाम भोजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किसी को कोई दिक्कत न हो, इसलिए कलेक्ट्रेट, तहसील और सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां प्रतिदिन सुबह से लेकर देर रात तक लोग फोन कर अपनी समस्याएं गिना रहे हैं। जिसका अधिकारियों के माध्यम से निदान कराया जाता है। अब तक 24 दिनों के लॉकडाउन में कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में 1048 शिकायतें आ चुकी हैं। ज्ञानपुर तहसील में भी 600 से अधिक शिकायतें आई हैं। अकेले शुक्रवार को कंट्रोल रूम में 51 शिकायतें आईं। इनमें 50 फीसदी से अधिक शिकायतें राशन कार्ड नहीं है, कोटेदार राशन नहीं दे रहा और घर पर कुछ खाने के लिए नहीं है...आदि समस्याओं से जुड़ी रहीं। कंट्रोल रूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जाता है।
शुक्रवार को मोढ़ के सियरहां गांव निवासी आशा देवी ने खाने की व्यवस्था न होने की शिकायत की, जिस पर भदोही तहसील को जानकारी दी गई। कंट्रोल रूम प्रभारी एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि कंट्रोल रूम से लोगों को सहायता पहुंचाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें