फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जिले में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौनी अमावस्या के स्नान के निमित्त पड़ोसी जनपद प्रयागराज में आयोजित कुंभ में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार से जिले के यातायात को डायवर्ट कर दिया जाएगा। इलाहाबाद की ओर जाने वाले बड़े वाहनों (मुख्य रूप से ट्रक) को जिले में नहीं प्रवेश करने दिया जाएगा। अगर कोई ट्रक गलती से प्रवेश कर गया तो उसे जौनपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

चार फरवरी को मौनी अमावस्या का स्नान है। इस खास अवसर पर स्नान के लिए प्रयागराज कुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का मजमा लगेगा। दूर-दराज के स्नानार्थियों का आगमन शुरू भी हो गया है। इसे देखते हुए प्रयागराज के आसपास के जिले भी यातायात को लेकर मुस्तैद हो गए हैं। कानपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को जहां फतेहपुर में ही रोक दिया जाएगा, वहीं कोलकाता की तरफ से आने वाले ट्रकों को चंदौली में ही रोक दिया जाएगा। पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि शुक्रवार रात आठ बजे से हाईवे पर दोनों तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई ट्रक या बड़ा वाहन अपने जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो उसे औराई या वहिदा मोड़ से जौनपुर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सामान की सप्लाई करने वाले कुछ वाहनों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें