मोढ़। वाराणसी-जंघई रेल रूट पर मोढ़ क्षेत्र के हरी पट्टी गांव के समीप मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। वह किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा, इसका पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शायद ट्रेन नहीं देख पाने से वह चपेट में आ गया होगा।
सुरियावां थानाक्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी पुतुली सरोज (40) पुत्र चुलबुल सरोज की मंगलवार की देर रात किसी समय हरीपट्टी गांव के समीप ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घरवाले रोने-बिलखने लगे। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जाती है। साथ ही वह फालिस से भी पीड़ित बताया जाता है। पुतुली किन परिस्थितियों में देर रात हरीपट्टी और बनकट गांव के बीच रेलवे लाइन पर पहुंच गया, यह कोई नहीं जानता।