ज्ञानपुर। भाजपा की ओर से चल रही कमल संदेश पदयात्रा सोमवार को जिले के कई गांवों में पहुंची। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है।
ज्ञानपुर नगर में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा निकालकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। पाली मंडल के रुदी सराय गांव में पदयात्रा को जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। 25-25 कार्यकर्ताओं की 22 टोली गांवों में पहुंचकर विकास की जमीनी हकीकत देख रही है। जिन विभागों की योजनाएं पात्रों तक नहीं पहुंची हैं, उन विभागों की शिकायत की जाएगी। कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। औराई विधानसभा में विधायक दीनानाथ भाष्कर के नेतृत्व में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा देवनाथपुर, समईभटानी, लक्ष्मणपट्टी समेत आसपास के कई गांवों में पहुंची। इस मौके पर बागीश दूबे, राजेश पटेल, अनिल सिंह, शिवाकांत मिश्रा, राजीव पाठक, मेवालाल मौर्य, कल्लू, लक्ष्मी नारायण सिंह, जयशंकर, राजेश मिश्रा, शिव गोविंद तिवारी, सुरेंद्र कुमार, अश्वनी मिश्रा आदि रहे। इसी तरहअ भोली सेक्टर के गौरा में पंकज पांडे के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर विकास दूबे, सोनू यादव, विवेक सिंह, सोहन राजभर आदि मौजूद रहे।