फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली व सड़क निर्माण में मानक के अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। गोपीगंज नगर पालिका की ओर से पश्चिम मोहाल में बन रही नाली और सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने छोड़ी गई सड़क और नाली निर्माण की मांग की। नागरिकों ने पालिका ईओ को पत्रक देकर कहा कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

पश्चिमी मोहाल के वार्ड नंबर 23 में पालिका प्रशासन की ओर से नाली और सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में नागरिकों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से मानक के खिलाफ कराया जा रहा है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को नागरिकों ने पालिका ईओ अवधेश कुमार भारती और पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता को पत्रक सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। सभासद संतोष मोदनवाल ने डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। अगर शिकायत सही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राम मोहन अग्निहोत्री, रवि, गोपाल, मन्नूलाल, कमल कुमार, बाबा गुप्ता, गोविंद मुरारी आदि रहे।

नवनिर्मित सीढ़ियों के ढह जाने पर जांच की मांग
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर के तालाब की नवनिर्मित सीढ़ियों के ढह जाने को लेकर बृहस्पतिवार को भाजयुमो ने मंडलायुक्त को संबोधित जांच संबंधी मांगपत्र डीएम को सौंप। संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष बिंदेश कुमार का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता में बड़ी लापरवाही की गई है। इससे साल भर में ही लाखों की लागत से बनी सीढ़ी ढह गई। पालिका प्रशासन और निर्माण कराने वाली कंपनी ने मोटी कमाई के चक्कर में मानक को ताक पर रखकर निर्माण कराया। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें